Saturday , March 7 2026

डब्ल्यूसीआरईयू द्वारा 1800 मास्क बांटे


कोटा 26 मई। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन कोटा मंडल द्वारा दिनांक 26 मई को कोटा वैगन रिपेयर शाॅप के समस्त कर्मचारी, विक्रमगढ़ आलोट एवं भवानीमंडी के ट्रेकमैनों तथा रेलकर्मचारियों, गंगापुरसिटी के सभी गार्ड, लोको पायलेट को 1800 मास्क का वितरण किया गया है।

वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन के कोषाध्यक्ष इरशाद खान ने बताया कि यूनियन द्वारा जब से कोरोना महामारी का दौर प्रारंभ हुआ है तब से रेलकर्मचारियों व उनके परिवारजनों को इस कोरोना महामारी की रोकथाम तथा इससे बचने हेतु कार्य करती आ रही है। चाहे वह भोजन वितरण का कार्यक्रम हो या रेलवे काॅलोनियों को सेनेटाईज करने का काम हो। यूनियन द्वारा समय समय पर रेलकर्मचारियों के हितों के लिये कार्य कर रही है।

इसी श्रृंखला में आज से सम्पूर्ण कोटा मंडल के रेलकर्मचारियों के लिये मास्क वितरण का आयोजन रखा गया है। जिसमें आज कोटा वैगन रिपेयर शाॅप के समस्त कर्मचारी, विक्रमगढ़ आलोट एवं भवानीमंडी के ट्रेकमैनों तथा रेलकर्मचारियों, गंगापुरसिटी के सभी गार्ड, लोको पायलेट को 1800 मास्क का वितरण किया गया। यूनियन महामंत्री गालव ने बताया कि पूरे कोटा मंडल में प्रत्येक रेलकर्मचारियों के लिये 20 हजार से अधिक मास्क का वितरण किया जायेगा।

Check Also

Chatgpt Privacy Concerns

चैटजीपीटी: यूज़र्स की निजी जानकारी भी कर रहा है, एक्सपर्ट्स ने निकाले सेफगार्ड बायपास करने के तरीके.. खतरे में 570 गीगाबाइट डेटा |

चैटजीपीटी ऑनलाइन सर्च इंजन की तमाम खासियतो और सफल लैंग्वेज मॉडल के वावजूद डेटा की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *