करौली। 24 मई 2020. राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दयाल शर्मा ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं प्रमुख शिक्षा सचिव को ज्ञापन भेजकर प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति हेतु प्राध्यापकं प्रधानाध्यापक माध्यमिक विद्यालय के वर्तमान अनुपात 67:33 के स्थान पर 92:08 करने की मांग की है।
संगठन्र के प्रदेश अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा के रामदयाल मीना ने बताया कि प्रधानाचार्य पद की पदोन्नति के लिए प्राध्यापक एवं प्रधानाध्यापक माध्यमिक विद्यालय दोनों की अलग-अलग वरिष्ठता सूचियों से पदोन्नति की जाती है। मीणा ने बताया कि अगर पुराने अनुपात से प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति होती है तो प्राध्यापक, प्रधानाचार्य पदोन्नति में प्रधानाध्यापकों के मुकाबले बहुत पिछड़ जाएंगे।
वर्तमान अनुपात न्याय संगत नहीं है
उन्होंने बताया की जिस समय यह प्रावधान लागूं किया उस समय राज्य में प्राध्यापको की संख्या 23000 ओर प्रधानाध्यापको की 9000 थी लेकिन वर्तमान में प्राध्यापको की संख्या 54000 व प्रधानाध्यापको की संख्या केवल 3500 है इसलिए प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति हेतु 67:33 अनुपात न्यायं संगत नही है शिक्षक संघ सियाराम की मांग है यदि 92:8 अनुपात नही किया तो संघ इसका विरोध करेगा।
News Portal for Govt Employees Employee News of Rajasthan Governemnt