शिक्षा विभागीय संयुक्त कर्मचारी संघ गंगापुर सिटी में पदाधिकारियों का निर्वाचन सम्पन्न

दिनांक 11 नवम्बर 2025, गंगापुर सिटी । मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, गंगापुर सिटी में गंगापुर सिटी के समस्त मंत्रालय कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से सतीश चंद्र शर्मा (प्रशासनिक अधिकारी) को ब्लॉक अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया।
सतीश चंद्र शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष पद पर निर्वाचित
सह-मीडिया प्रभारी रजनीश कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्य पदों पर भी निर्वाचन इस प्रकार हुआ जिसमे उपाध्यक्ष नीरज वर्मा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी एवं राजेन्द्र सिंह लोधा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी महामंत्री स्वतंत्र कुमार शर्मा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, नौगांव कोषाध्यक्ष आशीष आत्रेय, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर सिटी मीडिया प्रभारी अरविंद खंडेलवाल, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर सिटी मीडिया सह प्रभारी रजनीश कुमार शर्मा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर सिटी चुने गए। संरक्षक के रूप में मनोज कुमार अग्रवाल, महेश गौड़, एवं मनोज कुमार शर्मा का मनोनयन किया गया।
नव निर्वाचित अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि वे सभी कार्मिकों के हितों की रक्षा करने और संगठन को एकजुटता के साथ आगे बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन के हित में सभी साथियों को साथ लेकर सकारात्मक व पारदर्शी रूप से कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर नीरज वर्मा, सुभाष चन्द मीना, सुलोचना गोयल, महेश चन्द जैन, प्रीति गोयल, रजनीश कुमार शर्मा, राजेन्द्र सिंह लोधा, योगेश कुमार गुप्ता, रामप्रसाद मीना, रश्मि मखीजा, अरविन्द खण्डेलवाल, संजय कुमार, नीलू देवी, मुनिराज मीना, अरविन्द कुमार शर्मा, रचना गुप्ता, स्वतंत्र कुमार शर्मा, मनोज कुमार अग्रवाल, अक्षय कुमार शर्मा, फूल सिंह बैरवा, पंकज बंसल, महेश कुमार गोड, विवेक कुमार घुणावत, पंकज मीणा, राहुल गुप्ता, हंसराज गुर्जर, प्रीतम पाराशर (खूटला) तथा संतोष गुप्ता (उदेई) सहित गंगापुर ब्लॉक के शिक्षा विभाग के समस्त मंत्रालय कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी गई।
News Portal for Govt Employees Employee News of Rajasthan Governemnt