Saturday , March 7 2026

मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ संभागीय अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला का अभिनंदन

राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के संभागीय अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला का अभिनंदन किया

गंगापुर सिटी। आज राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के भरतपुर संभागीय अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला के गंगापुर सिटी आगमन पर क्षेत्र के मंत्रालयिक कार्मिकों द्वारा भाव-भीना स्वागत किया गया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय गंगापुर सिटी के मीटिंग हाल में आयोजित सादा समारोह में भरतपुर से आए संभागीय अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला को सेवानिवृत वरिष्ठ मंत्रालयिक कार्मिक सलीम खान द्वारा माल्यार्पण कर और साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

कुछ मांगों के आदेश शीघ्र जारी होने की संभावना

शुक्ला ने मंत्रालयिक मांगों से संबंध में राज्य सरकार के स्तर पर चल रही वार्ताओं पर विस्तार से जानकारी दी और बताया की जल्दी ही उच्च पदों में वृद्धि और शैक्षणिक योग्यता स्नातक होने के आदेश शीघ्र ही जारी होने की संभावना है। इस अवसर पर रामराज बैरवा, महेश चंद गौतम, अरविन्द खण्डेलवाल, अरविन्द शर्मा, राजेन्द्र लोधा, नावेद अहमद, मनोज कुमार गुप्ता आदि अनेक मंत्रालयिक कर्मचारी मौजूद थे।

Check Also

दो पारियों में 27 व 28 फरवरी को होगी राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा

श्रीगंगानगर, 19 फरवरी। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट)-2024 के संबंध में बुधवार को जिला कलक्टर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *