Saturday , March 7 2026

आगामी बजट 2022-2023 के लिए नागरिकों से सुझाव आमंत्रित

जयपुर, 19 December 2021 । राज्य के आगामी बजट 2022-2023 के लिए नागरिकों, संगठनों आदि से वित्त विभाग द्वारा 15 जनवरी, 2022 तक सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। वित्त विभाग के प्रमुख सचिव अखिल अरोरा ने बताया कि राज्य के विकास में आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित हो, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए राज्य के आगामी बजट 2022-2023 के लिए नागरिक, संगठनों आदि से 15 जनवरी 2022 तक सुझाव आमंत्रित किए गए है।

प्रमुख सचिव ने सभी से आग्रह किया है कि राज्य के बजट संबंधी सुझाव वित्त विभाग की वेबसाईट https://finance.rajasthan.gov.in पर जाकर दर्ज करवा सकते हैं। उन्होने बताया कि राज्य के आगामी बजट के लिए अपने सुझाव 15 जनवरी 2022 तक दर्ज करवा सकते हैं।

Check Also

दो पारियों में 27 व 28 फरवरी को होगी राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा

श्रीगंगानगर, 19 फरवरी। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट)-2024 के संबंध में बुधवार को जिला कलक्टर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *