Thursday , April 23 2026

राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ द्वारा पशु पक्षियों की सेवा

जयपुर। कोविड-19 महामारी के दौरान राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा प्रदेशाध्यक्ष राजसिंह चौधरी के नेतृत्व में वन्य जीवों की रक्षार्थ उनके आहार की व्यवस्था का निर्णय लिया गया, जिसके अंतर्गत प्रत्येक दिन गायो के लिए 100 किलो हरा चारा एवं 80 किलो पत्ता गोभी व बन्दरो के लिए 70 किलो केले, 70 किलो खीरे और कबूतर, मोर, चिड़िया आदि पक्षियों के 25 किलो ज्वार की व्यवस्था की गई। विगत 45 दिनों से लगातार पशु-पक्षियों की सेवा नियमित रूप से जारी है।
इसी प्रकार राजस्थान के अन्य जिलों में भी पशु-पक्षियों की सेवा के कार्य संगठन द्वारा चलाये जा रहे है।

राजसिंह चौधरी प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि विगत 45 दिन में जयपुर में छोटे प्रयास के माध्यम से लगभग 16 टन आहार की व्यवस्था की जा चुकी है। आज संगठन के पदाधिकरियों यतेंद्र सिंह, विजय सिंह राजावत, विरेंद्र दाधीच, कमलेश कुमार शर्मा, जितेंद्र सिंह राठौड़, रमेश चंद शर्मा, मुकेश मुदगल, सुनील मोदी द्वारा अलग अलग स्थानों पर सेवा कार्य को सम्पादित किया। उन्होंने समस्त जिलों में इस सेवा कार्य मे जुटे सभी साथियो का विशेष आभार व्यक्त किया।

Check Also

दो पारियों में 27 व 28 फरवरी को होगी राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा

श्रीगंगानगर, 19 फरवरी। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट)-2024 के संबंध में बुधवार को जिला कलक्टर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *