बूंदी। अखिल राज. राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत का कर्मचारी जोड़ो अभियान प्रदेशभर में नए साल से शुरू होगा। प्रदेश अध्यक्ष संतोष विजय जयपुर से इसका आगाज करेंगे, इसके बाद प्रत्येक जिले अभियान शुरू होगा। प्रवक्ता अवधेश पारीक ने बताया कि जिला मुख्यालयों पर सभाएं होंगी। राजकोष से जिन कर्मचारियों का वेतन आता होता है, उनको महासंघ से जोड़ा जाएगा। मुख्य संरक्षक बाबू खान ने कहा कि कर्मचारियों को पोस्टर, नुक्कड़ सभाओं, ई मेल संदेश द्वारा भी जोड़ा जा रहा है।
जिलाध्यक्ष सक्रिय रहकर आम कर्मचारी को जोड़ने का प्रयास करेंगे।
कोटा संभाग प्रभारी अनीस अहमद ने कहा कि अभियान के दौरान सभी जिलाध्यक्ष सक्रिय रहकर आम कर्मचारी को जोड़ने का प्रयास करेंगे। कर्मचारी महासंघ एकीकृत की रीति-नीति से अवगत करवाएंगे। माह मार्च में कर्मचारी महासंघ से जुड़े कर्मचारी अपनी मांगों के लिए राजधानी जयपुर शक्ति प्रदर्शन करेंगे।
News Portal for Govt Employees Employee News of Rajasthan Governemnt