राजस्थान में गरीब परिवारों को मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपये में

मालाखेड़ा (अलवर), 19 दिसंबर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार महंगाई की मार झेल रहे गरीब परिवारों को रसोई गैस का सिलेंडर 500 रुपये में उपलब्ध करवाएगी। गहलोत ने कहा कि सरकार इस बारे में लाभान्वितों की श्रेणी का अध्ययन करवाकर इसे नए वित्तवर्ष यानी एक अप्रैल से लागू करेगी। gas-cylinder-will-be-available-for-rs-500-in-rajasthan
भारत जोड़ो यात्रा के तहत एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने ये घोषणा यहां की। उन्होनें कहा, ‘‘मैं इस मौके पर यह घोषणा करूंगा कि ऐसे लोग जो गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) से हैं, गरीब हैं, उज्जवला योजना से जुड़े हैं, उस श्रेणी का अध्ययन करवाएंगे उसके बाद, एक अप्रैल के बाद साल में 12 सिलेंडर..1040 रुपये वाला सिलेंडर 500 रुपये में देंगे।
उन्होंने कहा की ’’हमें कई सुझाव मिले हैं लोगों से, जिनका अध्ययन कर रहे हैं, मैं अगले महीने बजट पेश करूंगा, इसलिए इस मौके पर मैं एक ही बात कहना चाहूंगा बाकी घोषणाएं मैं बजट में करूंगा।’ रसोई खर्च की बढ़ती मार को कम करने के लिए मैं चाहूंगा कि ऐसी योजना अगले बजट में आए जिससे कि रसोई के सामान की किट भी मिल सके उन परिवारों को जिनको जरूरत है। इस तरह और कदम उठाएंगे जिससे महंगाई की मार कम हो।’’
News Portal for Govt Employees Employee News of Rajasthan Governemnt