Saturday , March 7 2026

शिक्षक संघ (सियाराम) की प्रांतीय बैठक में संगठनात्मक व शिक्षकों के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर : 4 सितम्बर। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के लाल कोठी स्कीम, जयपुर स्थित प्रांतीय कार्यालय में संगठन के संरक्षक मंडल व स्थाई समिति की संयुक्त बैठक मुख्य संरक्षक व प्रशासनिक अध्यक्ष सियाराम शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक को प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शक्ति सिंह गौड़ ने संबोधित किया। सभी पदाधिकारियों से संगठन को आगे बढ़ाने के लिए अधिकाधिक बैठकों का आयोजन एवं क्षेत्र में प्रवास करने पर जोर दिया।

प्रदेश महामंत्री रामदयाल मीणा ने बताया कि बैठक में शिक्षकों की 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश स्तर पर संगठन द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन की समीक्षा की गई। लेवल- 1 व 2 शिक्षकों के राज्य सरकार द्वारा स्थानांतरण नहीं करने पर पदाधिकारियों ने सरकार के प्रति रोष प्रकट करते हुए शीघ्र स्थानांतरण प्रक्रिया आरम्भ करने की मांग की। बैठक में वाइस प्रिंसिपल के 50% पद पदोन्नति एवं 50% पद सीधी भर्ती से भरे जाने की मांग को प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में संरक्षक मंडल के रामेश्वर लाल सैनी, श्याम सिंह जघीना, लक्ष्मी नारायण स्वामी, ईश्वर दयाल शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष शक्ति सिंह गौड़, रामदयाल मीना प्रदेश महामंत्री, संयुक्त महामंत्री नवीन कुमार शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता, महिला अध्यक्ष ऋतु शर्मा, संगठन महा मंत्री उम्मेद सिंह डूडी, बदन सिंह मीणा, टिकेंद्र सिंह मीना, मुजाहिद खान, जितेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष करौली अमर सिंह मीणा, महावीर सिंह, परमानंद वर्मा, बृज किशोर शर्मा, उदय नारायण सिंह, दुली चंद शर्मा, अशोक कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे। संयुक्त महामंत्री नवीन कुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Check Also

RPSC ने जारी किया RAS PRE 2024 RESULT

अजमेर, 20 फरवरी 2025 । राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित आरएएस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *