बीकानेर, 8 जून। राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (प्रधानाचार्य) (RESA-P) ने राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद के अधिकारियों के संबंध में एक निन्दा प्रस्ताव पारित किया है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर को भेजे गए निन्दा प्रस्ताव में राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (प्रधानाचार्य) (RESA-P) प्रदेशाध्यक्ष डायालाल पाटीदार और प्रदेश महामंत्री डॉ. राजूराम चौधरी ने अवगत कराया है कि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद के अधिकारियों द्वारा गैरवाजिब मांगों को लेकर मंत्रालयिक कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार की निन्दा करते है।

निन्दा प्रस्ताव पत्र के माध्यम से राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद प्रधानाचार्य (RESA-P) ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा से निवेदन किया है कि दोषी संगठन के पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जावे। शिक्षा अधिकारियों द्वारा निदेशालय के कार्मिकों पर दुर्व्यवहार किया गया, जो वीडियो में साफ झलकता है। इसमें शिक्षा अधिकारियों की छवि धूमिल हो रही है। राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद प्रधानाचार्य (RESA-P) ऐसे कृत्य की घोर निंदा करता है और राज्य सरकार से निवेदन करते हैं कि दोषी शिक्षा अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जावे अन्यथा राजस्थान की शिक्षक, व्याख्याता एवं प्रधानाचार्य विरोध प्रदर्शन करेंगे।
News Portal for Govt Employees Employee News of Rajasthan Governemnt