
बयाना, 28 फरवरी 2022 । राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के प्रदेश महामंत्री रामदयाल मीना आज बयाना प्रवास पर रहे। मीना ने बयाना में अपने साथियों से संगठन की विभिन्न गतिविधियों के बारे में चर्चा की एवं पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी का आभार व्यक्त किया। प्रवास के दौरान उनके साथ प्रहलाद गुडली ब्लॉक अध्यक्ष नादोती, राजेश आचार्य प्रदेश महासमिति सदस्य और मानसिंह गुर्जर थे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बदनसिंह मीना, जिलाध्यक्ष भरतपुर द्वितीय त्रिलोक उपाध्याय, अशोक शर्मा प्रदेश महासमिति सदस्य, बयाना ब्लॉक सभाध्यक्ष मुनेश बमनावत, जिला महासमिति सदस्य महेंद्र मीना के साथ चर्चा की गई।
News Portal for Govt Employees Employee News of Rajasthan Governemnt