Saturday , March 7 2026

WCREU यूथ विंग के नेतृत्व में युवा रेलकर्मियों ने किया नई पेंशन स्कीम के खिलाफ आर पार के संघर्ष का आगाज़

कोटा 22 जून । वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलॉइज यूनियन की यूथ विंग के तत्वाधान में पश्चिम मध्य रेल के तीनो मंडलों में आज से युवा रेलकर्मियों को नई पेंशन स्कीम समाप्त कर गारंटेड पेंशन योजना लागू करने हेतु संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए युवा जागृति अभियान का आगाज किया गया ।

यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव ने बताया कि वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलॉइज यूनियन यूथ विंग की मुख्यालय एवम् मंडल स्तर की वेडियों कॉन्फ्रेंस में युवा रेलकर्मियों द्वारा निर्णय लिया गया कि1 जनवरी 2004 के बाद भर्ती युवा रेलकर्मियों को मिल रही नई पेंशन योजना समाप्त कर सभी को गारंटेड पुरानी पेंशन योजना में शामिल करवाने हेतु पश्चिम मध्य रेलवे के सभी युवा यूनियन के बैनर तले एकजुट होकर संघर्ष करेंगे ।

इसके लिए तीनो मंडलों में 22 से 30 जुन तक युवा जागृति अभियान चलाया जाएगा जिसमें यूनियन की सभी युवा शाखा के पदाधिकारी प्रत्येक कार्य स्थल पर जाकर युवाओं को जागरूक कर संघर्ष में शामिल करेंगे साथ ही नई पेंशन योजना समाप्त करने के लिए याचिका पत्र पर युवाओं के हस्ताक्षर भी करवाएंगे। इसी अभियान का आगाज़ आज पश्चिम मध्य रेलवे के तीनो मंडलों में जोरदार तरीके से किया गया । जबलपुर और भोपाल मंडल के साथ कोटा मंडल की तुगलकाबाद, भरतपुर, गंगापुर, शामगढ , विक्रम गढ़ आलोट , रामगंजमंडी सहित कोटा प्रॉपर की सभी शाखाओं द्वारा आज विभिन्न कार्यस्थलों पर गेट मीटिंग और समूह चर्चा के माध्यम से युवाओं को जागरूक कर संघर्ष में शामिल किया गया । युवा रेल कर्मियों ने यूनियन के बैनर तले एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।

यूनियन के महामंत्री गालव ने यह भी बताया कि कार्यक्रम के अगले चरण में यूनियन कि यूथ विंग द्वारा  05.11 जुलाई तक यूथ टारगेट वीक मनाते हुए जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया जाएगा तथा युवाओं द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों से भी मांग की जाएगी की देश के युवा रेलकर्मियों को गारंटेड पेंशन दिलवाने के संघर्ष में वे भी डब्ल्यूसीआरईयू के अभियान में सहयोग करे । इस महाअभियान को यूनियन की जोनल यूथ विंग संयोजक नरेश मालव ए मंडल यूथ  अध्यक्ष अजय त्रिवेदी सहित यूथ विंग के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा अनवरत चलाकर युवा रेल कर्मियों को संगठित किया जाएगा।

Check Also

Chatgpt Privacy Concerns

चैटजीपीटी: यूज़र्स की निजी जानकारी भी कर रहा है, एक्सपर्ट्स ने निकाले सेफगार्ड बायपास करने के तरीके.. खतरे में 570 गीगाबाइट डेटा |

चैटजीपीटी ऑनलाइन सर्च इंजन की तमाम खासियतो और सफल लैंग्वेज मॉडल के वावजूद डेटा की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *