Saturday , March 7 2026

डब्ल्यूसीआरईयू द्वारा भरतपुर और गंगापुर क्षेत्र के रेल कर्मचारियों व उनके परिजनों को मास्क वितरित किये

डब्ल्यूसीआरईयू द्वारा रेलकर्मचारियों व उनके परिवारजनों को 1800 मास्क बांटे
कोटा 30 मई। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन कोटा मंडल द्वारा दिनांक 30 मई को भरतपुर के टेलीकाॅम विभाग, वाणिज्य विभाग के रेलकर्मचारियों तथा गंगापुरसिटी के मेडीकल विभाग, सीएचआई स्टाफ, तथा सिग्नल एवं टेलीकाॅम विभाग के रेलकर्मचारियों तथा परिवारजनों को 1800 मास्क का वितरण किया गया है।

वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन के कोषाध्यक्ष इरशाद खान ने बताया कि यूनियन द्वारा जब से कोरोना महामारी का दौर प्रारंभ हुआ है तब से रेलकर्मचारियों व उनके परिवारजनों को इस कोरोना महामारी की रोकथाम तथा इससे बचने हेतु कार्य करती आ रही है। चाहे वह भोजन वितरण का कार्यक्रम हो या रेलवे काॅलोनियों को सेनेटाईज करने का काम हो। यूनियन द्वारा समय समय पर रेलकर्मचारियों के हितों के लिये कार्य कर रही है।

आज भरतपुर और गंगापुर क्षेत्र में मास्क वितरित किये
इसी श्रृंखला में आज से सम्पूर्ण कोटा मंडल के रेलकर्मचारियों के लिये मास्क वितरण का आयोजन रखा गया है। जिसमें आज भरतपुर के टेलीकाॅम विभाग, वाणिज्य विभाग के रेलकर्मचारियों तथा गंगापुरसिटी के मेडीकल विभाग, सीएचआई स्टाफ, तथा सिग्नल एवं टेलीकाॅम विभाग के रेल कर्मचारियों तथा परिवारजनों को 1800 मास्क का वितरण किया गया।

यूनियन महामंत्री  मुकेश गालव ने बताया कि पूरे कोटा मंडल में रेल कर्मचारियों के लिये 20 हजार से अधिक मास्क का वितरण किया जायेगा।

# WCREU से जुडी सभी खबरे पढ़ें

Check Also

Chatgpt Privacy Concerns

चैटजीपीटी: यूज़र्स की निजी जानकारी भी कर रहा है, एक्सपर्ट्स ने निकाले सेफगार्ड बायपास करने के तरीके.. खतरे में 570 गीगाबाइट डेटा |

चैटजीपीटी ऑनलाइन सर्च इंजन की तमाम खासियतो और सफल लैंग्वेज मॉडल के वावजूद डेटा की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *