Saturday , March 7 2026

WCREU ने कोरोना महामारी रोकथाम के लिए 800 मास्क का वितरण किया

कोरोना महामारी की रोकथाम हेतु अभियान

कोटा। 25 मई 2020. वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन कोटा मंडल द्वारा आज महिदपुर, सुवासरा के ट्रेकमैनों एवं रेलकर्मचारियों को 800 मास्क का वितरण किया गया है।  वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन के कोषाध्यक्ष इरशाद खान ने बताया कि यूनियन द्वारा जब से कोरोना महामारी का दौर प्रारंभ हुआ है तब से रेलकर्मचारियों व उनके परिवारजनों को इस कोरोना महामारी की रोकथाम तथा इससे बचने हेतु कार्य करती आ रही है। चाहे वह भोजन वितरण का कार्यक्रम हो या रेलवे काॅलोनियों को सेनेटाईज करने का काम हो।

20 हजार से अधिक मास्क वितरण का है अभियान
यूनियन द्वारा समय समय पर रेलकर्मचारियों के हितों के लिये कार्य कर रही है। इसी श्रृंखला में आज से सम्पूर्ण कोटा मंडल के रेलकर्मचारियों के लिये मास्क वितरण का आयोजन रखा गया है। जिसमें आज महिदपुर, सुवासरा के ट्रेकमैनों एवं रेलकर्मचारियों 800 मास्क का वितरण किया गया। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव ने बताया की पूरे कोटा मंडल में रेल कर्मचारियों के लिये 20 हजार से अधिक मास्क का वितरण किया जायेगा।

# यूनियन की अन्य खबरें भी पढ़ें

Check Also

Chatgpt Privacy Concerns

चैटजीपीटी: यूज़र्स की निजी जानकारी भी कर रहा है, एक्सपर्ट्स ने निकाले सेफगार्ड बायपास करने के तरीके.. खतरे में 570 गीगाबाइट डेटा |

चैटजीपीटी ऑनलाइन सर्च इंजन की तमाम खासियतो और सफल लैंग्वेज मॉडल के वावजूद डेटा की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *