Saturday , March 7 2026

रेल प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी: कैडर रिस्ट्रक्चरिंग जारी करे

कोटा। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव ने बताया कि कोटा मंडल के इंजीनियरिंग विभाग ट्रेक मैन्टेनर स्टाफ की कैडर रिस्ट्रक्चरिंग लगभग 2 वर्ष से ड्यू है जिसमें ग्रेड पे 2800 लेवल 05 एवं ग्रेड पे 2400 लेवल 04 की पदोन्नति के लिये प्रक्रिया की जा चुकी है परन्तु अभी तक पदोन्नति आदेश जारी नहीं किये गये हैं, इससे जिन कर्मचारियों को आदेश जारी होने की तिथि से पदोन्नति का लाभ मिलना है वह नहीं मिल पा रहा है। इस विषय में कार्मिक शाखा एवं शाखा अधिकारी को कई बार मौखिक एवं लिखित रूप से अवगत करा दिया गया है। परन्तु अभी तक कर्मचारियों के पदोन्नति आदेश जारी नहीं किये गये हैं।
गालव ने रेल प्रशासन के चेतावनी देते हुये बताया कि18 मई 2020 सोमवार तक इंजीनियरिंग विभाग के ट्रेक मैन्टेनरों की कैडर रिस्ट्रक्चरिंग जारी नहीं की तो यूनियन सोमवार से सोशल डिस्टेंन्सिंग मेन्टेन करते हुये आन्दोलन करेगी, जिसकी समस्त जवाबदारी रेल प्रशासन की होगी।

Check Also

Chatgpt Privacy Concerns

चैटजीपीटी: यूज़र्स की निजी जानकारी भी कर रहा है, एक्सपर्ट्स ने निकाले सेफगार्ड बायपास करने के तरीके.. खतरे में 570 गीगाबाइट डेटा |

चैटजीपीटी ऑनलाइन सर्च इंजन की तमाम खासियतो और सफल लैंग्वेज मॉडल के वावजूद डेटा की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *